Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशGhaziabad: अपने साथियों के साथ मिलाकर 12 वर्षीय लड़के ने की हत्या,...

Ghaziabad: अपने साथियों के साथ मिलाकर 12 वर्षीय लड़के ने की हत्या, घर में घुसकर की चोरी  

- Advertisement -

Ghaziabad

इंडिया न्यूज, अमरोहा (Uttar Pradesh)।  उत्तर प्रदेश के ग़ज़िआबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाजियाबाद में एक 12 वर्षीय लड़के ने अपने 3 साथियों के साथ मिल कर एक दंपत्ति की हत्या कर दी। साथ ही लूट की घटना को भी अन्जाआम दिया। वहीं अब इस मामले में 12 वर्षीय लड़के के साथ उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या कर घर में की चोरी 
गाजियाबाद में एक 12 वर्षीय लड़के और उसके दो साथियों को शनिवार को ट्रोनिका सिटी में एक जोड़े को लूटने और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद पता चला कि आरोपी उस जोड़े को जानते थे। पूछताछ के दौरान तीनों ने हमें बताया कि उन्होंने 22 नवंबर की रात 2 बजे के करीब स्क्रैप बेचने के बहाने दंपति का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही हाजरा ने दरवाजा खोला और बाहर निकले, मुकेश और शुभम ने उसका गला दबा दिया। डीसीपी ने बताया कि बिना समय गंवाए, अन्य दो- 12 वर्षीय और संदीप अंदर गए और महिला के जो उस समय सो रहा था उसका भी गला दबा दिया। आरोपी बाद में घर से करीब 54,000 रुपये, एक चांदी की चेन और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

अपराध के दुनिया में कदम रखने की थी योजना
वहीं दंपत्ति की बेटी रिहाना ने अपने माता-पिता के शव को घर में पड़े हुए पाया। पुलिस ने हत्या के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दंपति को जानने वाले लोगों पर ध्यान केंद्रित किया और आखिरकार सफलता मिली। सूत्रों ने दावा किया कि आरोपी लूट के पैसों से हथियार खरीदने और अपराध की दुनिया में कदम रखने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: फर्जी कॉल सेण्टर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे पैसों की ठगी 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular