Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsUttarkashi Tunnel Rescue Live: मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, वर्टिकल ड्रिलिंग के...

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीन आई

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Uttarkashi Tunnel Accident Rescue: प्रदेश के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग के एक हिस्से के ढहने के कारण उसके अंदर फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस हादसे को आज 10 दिन हो चुके है। बितें दिन घटलास्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घटलास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फंसे लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए मलबे में एक और बड़े व्यास की पाइपलाइन डाली जा रही है। इसमें में और 2 से 3 दिन तक का समय लग सकता है।

श्रमिकों को ढाई दिनों में बाहर निकाला जा सकता था- गडकरी

बचाव अभियान में आ रही बार बार रुकावट के बाद अधिकारियों ने शनिवार को मजदूर तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए सुरंग के ऊपर से ‘वर्टिकल’ ड्रिलिंग करने की तैयारी शुरू कर दी। नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसी स्थिति में क्षितिज खुद ही सर्वश्रेष्ठ विकल्प है लगता है अगर मशीनों के रास्ते में बाधा नहीं आती तो फंसी श्रमिकों को ढाई दिनों में बाहर निकाला जा सकता था।

आसपास घूम सकते हैं मजदूर

आगे अपनी बात को जारी रखते हुए मंत्री ने कहा कि श्रमिक सुरंग के अंदर ऐसे स्थान पर फंसे हैं जहां वे आसपास घूम सकते हैं। उनके पास जरूरत की सभी चीजे है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”फंसे श्रमिकों को बचाना और उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी

इसी क्रम में आज यानी मंगलवार को एक अच्छी खबर मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक उत्तरकाशी की सुरंग में मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है। बचाव दल ने सिल्क्यारा सुरंग के अंदर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है।

सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों के नाम

  1. सबाह अहमद, बिहार
  2. सोनु शाह, बिहार
  3. वीरेन्द्र किसकू, बिहार
  4. सुशील कुमार, बिहार
  5. गब्बर सिह नेगी, उत्तराखंड
  6. रविन्द्र, झारखंड
  7. रनजीत, झारखंड
  8. अनिल बेदिया, झारखंड
  9. श्राजेद्र बेदिया, झारखंड
  10. सुकराम, झारखंड
  11. टिकू सरदार, झारखंड
  12. गुनोधर, झारखंड
  13. मनिर तालुकदार, पश्चिम बंगाल
  14. सेविक पखेरा, पश्चिम बंगाल
  15. अखिलेष कुमार, यूपी
  16. जयदेव परमानिक, पश्चिम बंगाल
  17. सपन मंडल, ओडिशा
  18. विश्वजीत कुमार, झारखंड
  19. सुबोध कुमार, झारखंड
  20. भगवान बत्रा, ओडिशा
  21. अंकित, यूपी
  22. राम मिलन, यूपी
  23. सत्यदेव, यूपी
  24. सन्तोष, यूपी
  25. जय प्रकाश, यूपी
  26. राम सुन्दर, उत्तराखंड
  27. मंजीत, यूपी
  28. रनजीत, झारखंड
  29. समीर, झारखंड
  30. विशेषर नायक, ओडिशा
  31. राजू नायक, ओडिशा
  32. महादेव, झारखंड
  33. मुदतू मुर्म, झारखडं
  34. धीरेन, ओडिशा
  35. चमरा उरॉव, झारखंड
  36. विजय होरो, झारखंड
  37. गणपति, झारखंड
  38. संजय, असम
  39. राम प्रसाद, असम
  40. विशाल, हिमाचल प्रदेश
  41. पु्ष्कर, उत्तराखंड

श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जरूरी बचाव उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य एजेंसियों के आपसी समन्वय से मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। फंसे हुए श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है।

12 नवंबर को हुई दुर्घटना

बता दें कि 12 नवंबर को उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में उस वक्त दुर्घटना हुई जब 41 मजदूर सुरंग के अंदर निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे थे। निर्माणाधीन सुरंग के फ्रंट में मलवा जमा हो गया। इस दुर्धटना के बाद मजदूरों को निकालने के लिए करीब 9 दिनों से बचाव कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक कई राहत की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि सुरंग के अंदर मजदूरों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सिजन और खाने-पीने की साम्रगी एक पाइप के माध्य से लगातार पहुंचाया जा रहा है।

ALSO READ:

IND vs AUS Final: रोहित को आई माही की याद, आंखों में नमी-ज़ुबाँ पर धोनी 

Uttarkashi Tunnel Accident: टनल में फँसे सभी मजदूरों को PM मोदी का खास मैसेज

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular