होम / Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

• LAST UPDATED : January 27, 2022

इंडिया न्यूज, सहारनपुर।

Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को सहारनपुर आ रहे हैं। यहां वे घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। शाह जनपद की पांच विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया गया कि अमित शाह यहां पहुंचकर सबसे माता शाकुंभरी देवी के दर्शन भी करेंगे।

भाजपा ने शुरू की तैयारियां (Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote)

भाजपा ने अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाध्यक्ष डॉ.महेंद्र सैनी व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के अनुसार अमित शाह 29 जनवरी को सहारनपुर आएंगे। मगर अभी तारीख में भी बदलाव हो सकता है। यहां आने से पूर्व वह मुजफ्फरनगर की कुछ विधानसभा सीटों के लिए वोटरों से जनसंपर्क करेंगे। वह सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद, बेहट और नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।

दलित के कर सकते हैं भोजन (Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote)

सूत्रों का कहना है कि शाह कुछ अनुसूचित जाति के लोगों के साथ उनके घर जाकर भोजन भी कर सकते हैं। गृह मंत्री माता शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के भी जा सकते हैं। हालांकि 29 तारीख को उनका कार्यक्रम है, मगर संभावना है कि वह 28 जनवरी की शाम को ही सहारनपुर पहुंच सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सर्वप्रथम केंद्रीय गृह मंत्री मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर चुनावी शंखनाद करेंगे।

(Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote)

Also Read : Amit Shah in Mathura Today : आज कृष्ण नगरी पहुंचेंगे अमित शाह, चुनावी सरगर्मी के बीच गृह मंत्री का दौरा अहम

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox