होम / Jayant attack on BJP : भाजपा पर बरसे चौधरी जयंत सिंह, खतौली में किया जनसंवाद

Jayant attack on BJP : भाजपा पर बरसे चौधरी जयंत सिंह, खतौली में किया जनसंवाद

• LAST UPDATED : January 27, 2022

इंडिया न्यूज, मुजफ्फरनगर।

Jayant attack on BJP : रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खतौली पहुंचकर जनसंवाद किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा की जमकर क्लास ली। जयंत ने कहा कि वह कोई चवन्नी नहीं है जो पलट जाएंगे। कहा जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शुक्रवार यानी 28 जनवरी को मुजफ्फरनगर में संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाजपा में संभावनाएं खुली होने के बयान पर जयंत ने भाजपा पर पलटवार किया।

मान-सम्मान की लड़ाई (Jayant attack on BJP)

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि मैं कोई चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊंगा। यह मान सम्मान की लड़ाई है। किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई है। भाजपा आज समाज को जाति और धर्म में बांटने का काम कर रही है। किसानों को सावधान रहना होगा, बंटना नहीं है। भाजपा जुमले फेंकने का काम करेगी, लेकिन इन पर सावधानी रखनी है। समाज को जोडकऱ चलें। परीक्षा की घड़ी है। मेहनत से यह समीकरण खड़ा है। पटना और इलाहाबाद में क्या हुआ। लाठी देश के भविष्य पर पड़ रही है।

(Jayant attack on BJP)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox