होम / UP INC Chief will go to BJP : कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में जाएंगे, अजय लल्लू ने दिया स्पष्टीकरण

UP INC Chief will go to BJP : कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में जाएंगे, अजय लल्लू ने दिया स्पष्टीकरण

• LAST UPDATED : January 27, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

UP INC Chief will go to BJP : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू के जल्द भाजपा में शामिल होने की अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इन अफवाहों पर स्पष्टीकरण देते हुए लल्लू ने कहा कि आरपीएन सिंह गलत संदेश फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे खून के एक-एक कतरे में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का एहसान है। मैं राहुल गांधी का सिपाही बनकर काम करता रहूंगा और जब तक जियूंगा कांग्रेस में रहूंगा।

आरपीएन के भाजपा में जाने के बाद उड़ी अफवाहें (UP INC Chief will go to BJP)

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। आरपीएन के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने करारा प्रहार किया। कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने आरपीएन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आरपीएन सिंह प्रचारित कर रहे हैं कि मैं भाजपा में जाने वाला हूं।

जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ (UP INC Chief will go to BJP)

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरपीएन पर हमला करते हुए कहा कि नई कांग्रेस में संघर्ष करने वाले ही रह सकते हैं। यूपी के जमीनी मुद्दे पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ हजारों कार्यकर्ता दिखाई देते हैं, लेकिन आरपीएन सिंह कभी नहीं दिखे। तंज कसते हुए लल्लू ने कहा कि वह राजा हैं और उन्हें मेरी जैसी छोटी बिरादरी के गरीब आदमी का कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनना रास नहीं आ रहा था।

(UP INC Chief will go to BJP)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox