होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सभी छह चुनाव जीत अजेय बने हुए हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया…

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सभी छह चुनाव जीत अजेय बने हुए हैं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया…

• LAST UPDATED : January 27, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  यूपी के नेताओं की चर्चा हो और रघुराज प्रताप सिंह यानि की राजा भैया की चर्चा न हो तो बात अधूरी रह जाती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अवध के भदरी रियासत से संबंध रखते हैं। उनके पिता उदय प्रताप सिंह भदरी के महाराज हैं। राजनीति में आने वाले राजा भैया अपने परिवार के पहले सदस्य हैं। उन्होंने 24 वर्ष की आयु में ही अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पहले चुनाव से आज तक वह अपने क्षेत्र से अजेय हैं। अब तक वह लगातार 6 चुनाव जीत चुके हैं।

यूपी की राजनीत का प्रमुख चेहरा हैं राजा भैया UP Vidhan Sabha Election 2022

लोकतंत्र में राजशाही स्टाइल का प्रतनिधित्वि करने वाले राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। 24 साल की उम्र में जब राजा भैया ने अपने पिता से चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी तो उनके पिता ने गुरुजी से अनुमति लेने को कहा। फिर वहीं से शुरू हुआ राजा भैया का अजेय राजनीतिक सफर। आज वह उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा बन गए हैं।

भदरी रियासत के राजा भैया ने बना ली अपनी पार्टी UP Vidhan Sabha Election 2022

रघुराज प्रताप सिंह का जन्म 31 अक्टूबर, 1969 को प्रतापगढ़ की भदरी रियासत में हुआ था। उनके पिता का नाम उदय प्रताप सिंह और माता का नाम मंजुल राजे हैं। उनकी मां भी एक राजसी परिवार से आती हैं। राजा भैया को तूफान सिंह के नाम से भी जाना जाता है। 1993 के विधानसभा चुनाव से राजा भैया ने राजनीति में कदम रखा था और तभी से वह लगातार विधायक हैं। अब उन्होंने अपनी पार्टी बना ली है। राजा भैया ने 30 नवंबर 2018 को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक नाम की सियासी पार्टी का गठन किया। उनकी पार्टी को चुनाव आयोग ने ‘आरी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।


अब तक बने हुए हैं अजेय UP Vidhan Sabha Election 2022

प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधान सभा सीट से राजा भैया अजेय बने हुए हैं। उन्होंने 1993 में कुंडा विधान सभा से पहला चुनाव लड़ा था और तब से 2017 तक हुए वह सभी 6 चुनावों में जीत दर्ज करते आ रहे हैं। 1993 के चुनाव में राजा भैया ने 67287 वोटों के अंतर से सपा के ताहिर हसन को हराया।

तो 1996 में 80141 वोटों के अंतर से बीजेपी के शिवनारायण मिश्र को मात दी। 2002 में 81670 मतों के अंतर से सपा के मो शमी को हराया। 2007 के चुनाव में 53128 वोटों के फासले से बसपा के शिव प्रकाश सेनानी को हरा दिया। 2012 में भी उन्होंने बसपा के शिव प्रकाश सेनानी को ही हराया और जीत का अंतर 88255 मतों का रहा। 2017 के चुनाव में सबसे अधिक 103646 मतों के अंतर से भाजपा के जानकी शरण को हराया।

महल का तालाब रहता है चर्चा में UP Vidhan Sabha Election 2022

रघुराज प्रताप सिंह के निवास को बेंती कोठी कहा जाता है। उसके पीछे 600 एकड़ का तालाब है। उसी तालाब से कई तरह के खौफनाक किस्से जुड़े हैं। बताया जाता था कि राजा भैया ने उस तालाब में घड़ियाल पाल रखे थे और वो अपने दुश्मनों को मारकर उसी तालाब में फेंक देते थे। हालांकि, राजा भैया इस बात को लोगों का मानसिक दिवालियापन बताते हैं।

Read More: UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, इंटरनेट मीडिया पर बह रही चुनाव की बयार, जम कर हो रहा है प्रचार, देर रात तक सक्रिय रहते हैं नेताजी और समर्थक

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox