होम / Mathura Devotee Death: बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत, दोस्तों में बताई मौत की वजह

Mathura Devotee Death: बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत, दोस्तों में बताई मौत की वजह

• LAST UPDATED : March 19, 2024

India News UP(इंडिया न्यूज़), Mathura Devotee Death: होली का त्यौहार आने वाला पहले ही वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान बांके बिहारी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी है। (Mathura Devotee Death)

अचानक भीड़ इतनी बढ़ गई की एक श्राद्धलों की हार्ट अटेक से मौत हो गई। मृतक के साथियों ने आरोपों लगाया की डॉक्टर ने इलाज में देरी कर दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बता दे, मृतक मुंबई से अपने 40 दोस्तों के साथ मथुरा घूमने आया था।

दोस्तों ने अस्पताल पर लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार, मृतक मुंबई का निवासी, जिसकी उम्र 68 वर्षीय थी। उसका नाम सुनील मग्गो जो अपने 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली के अवसर पर गुमने और दर्शन करने आए था।

पूरा ग्रुप आज बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर ही रहे थे की तबतक सुनील की तबियत बिगड़ने लगी। वो मंदिर से उठ कर बाहर चबूतरे पर बैठ गया। इस दौरान उसकी साँस फूलने लगी। उसके बाद सुनील बेहोश हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने सुनील को मृतक घोषित कर दिया।

साथ की महिला ने बताई वजह

मृतक के साथियों ने जब मीडिया से बात कि तो कहा कि सुनील बैंक से रिटायर्ड हो चुके थे। जब सुनील को हार्ट अटेक आया तो उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसको समय पर ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पाया जिसके कारण उसकी जान चली गई।

वही, मृतक सुनील आई एक महिला ने बताया कि मंदिर में बहुत भीड़ थी। कही भी कोई सुविधा नहीं थी। साथ ही भीड़ की वजह से गर्मी भी बहुत थी। जिसके कारण यह घटना हुई, फ़िलहाल, सुनील के शव को मुंबई ले जाने का इंतजाम किया जा रहा हैं।

ये भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox