होम / SP spoiled the game of BJP : पुत्र के खिलाफ पिता को बनाया प्रत्याशी, इस सीट पर बाप और बेटे में रोचक जंग

SP spoiled the game of BJP : पुत्र के खिलाफ पिता को बनाया प्रत्याशी, इस सीट पर बाप और बेटे में रोचक जंग

• LAST UPDATED : January 28, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़।

SP spoiled the game of BJP : फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर पिता-पुत्र के बीच जंग की संभावना बन रही है। पुत्र अरुणकांत भाजपा के विधायक है जबकि सपा ने उनके पिता पूर्व सांसद रमाकांत यादव को टिकट देकर यहां के समीकरण को बिगाड़ दिया है। फूलपुर पवई विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव विधानसभा में पहुंचे थे। इस बार इस सीट पर बहुत ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि इस सीट से राजनीतिक सफर की शुरूआत करने वाले पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे।

1985 में पहला चुनाव लड़ा था रमाकांत ने (SP spoiled the game of BJP)

रमांकात यादव ने 1985 में इंडियन कांग्रेस (जे) के टिकट पर पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने 1989 में बसपा के टिकट चुनाव जीता। 1991 में रमाकांत यादव एक बार फिर पार्टी बदली और जनता के पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते। 1993 में सपा के टिकट पर जीत हासिल की। एक बार फिर रमाकांत यादव इस सीट पर ताल ठोंकते नजर आए। सपा ने गुरुवार को घोषित प्रत्याशियों की सूची में रमाकांत यादव को फूलपुर पवई विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पवई सीट रमाकांत के पुत्र हैं बीजेपी विधायक (SP spoiled the game of BJP)

जबकि इस सीट से उनके पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा के विधायक हैं। अरुणकांत  यादव भी दो बार इस सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं। 2007 में वह पहली बार सपा के टिकट पर विधायक बने। फिर 2017 में वह भाजपा के टिकट पर इस सीट से विधायक बने हैं। अभी वे भाजपा में ही हैं और मौजूदा विधायक है। अगर भाजपा उन्हें फिर से इस सीट पर उम्मीदवार बनाती है तो पिता और पुत्र के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

(SP spoiled the game of BJP)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox