होम / BJP Candidate List 2022 UP : भाजपा ने जारी की 91 उम्मीदवारों की सूची, देवरिया से लड़ेंगे शलभ मणि त्रिपाठी

BJP Candidate List 2022 UP : भाजपा ने जारी की 91 उम्मीदवारों की सूची, देवरिया से लड़ेंगे शलभ मणि त्रिपाठी

• LAST UPDATED : January 28, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

BJP Candidate List 2022 UP : भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपनी 91 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता को टिकट मिला है। वहीं यूपी सरकार के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया गया है। (BJP Candidate List 2022 UP)

भाजपा ने बलरामपुर जिले की चारों सीटों पर एक बार फिर पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया है। अयोध्या जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं । 3 सीटों पर पार्टी ने जहां पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है वही 2 सीटों पर इस बार नए चेहरे चुनाव मैदान में होंगे।

रायबरेली की दो और सीटों पर उम्मीदवार घोषित (BJP Candidate List 2022 UP)

रायबरेली जिले में दो और सीटों के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं, जबकि दो सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। सरेनी से वर्तमान विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह पर भाजपा ने फिर से विश्वास जताया। इसी तरह सलोन से विधायक रहे दल बहादुर कोरी के बेटे अशोक कोरी को टिकट दिया गया है। (BJP Candidate List 2022 UP)

सदर से अदिति सिंह और हरचंदपुर से राकेश सिंह का टिकट भाजपा ने पहले ही फाइनल कर दिया है। अभी तक सलोन और बछरावां से भाजपा उम्मीदवार नहीं घोषित किए गए हैं। जिले की पांच में से एक सीट कादीपुर में ही प्रत्याशी घोषित किया गया है।

अमेठी में पुराने चेहरों पर ही भरोसा (BJP Candidate List 2022 UP)

सूची में पार्टी ने तिलोई से अपने सिटिंग विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व जगदीशपुर (सुरक्षित) से सिटिंग विधायक व राज्यमंत्री सुरेश पासी को टिकट दिया है। पार्टी अमेठी व गौरीगंज से किसको चुनाव लड़ाएगी इस पर संशय बरकरार है। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जिन 91 प्रत्याशियों की सूची जारी की उसमें अमेठी जिले की दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। (BJP Candidate List 2022 UP)

दोनों सीटों पर पार्टी ने अपने सिटिंग विधायक को दोबारा मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र से मयंकेश्वर शरण सिंह पर भरोसा जताया है। गौरतलब होगा कि मयंकेश्वर शरण सिंह इस सीट से चार बार (1993, 2002 व 2017 में भाजपा व 2007 में सपा) विधायक रह चुके हैं।

(BJP Candidate List 2022 UP)

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox