होम / UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की हुई जारी, कैसे करें चेक

UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की हुई जारी, कैसे करें चेक

• LAST UPDATED : January 28, 2022

UPTET Answer Key 2021

UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर प्राइमरी और अपर प्राइमरी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

23 जनवरी को हुई थी परीक्षा

UPTET 2021 का आयोजन 23 जनवरी 2022 को 2 शिफ्ट में हुआ था। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक थी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक। पहली शिफ्ट में शामिल होने के लिए 12,91,628 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं, दूसरी शिफ्ट के लिए 8,73,553 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल मिलाकर उम्मीदवारों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई थी।

ऐसे करें आंसर की चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।

स्टेप 2- होम पर जाकर “NOTIFICATIONS” सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3- यहां आपको “UPTET_2021_PRIMARY_ANSWER_KE” और “UPTET_2021_UPPER_PRIMARY_ANSWER_KEY” लिंक दिखाई देगा।

स्टेप 4- इसे क्लिक करें।

स्टेप 5- आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 6- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

Also Read : Amit Shah will Seek Door-to-Door Vote : घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, 29 को करेंगे माता शाकुंभरी दर्शन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox