होम / Holika Dahan 2024 Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो होलिका दहन पर करें ये उपाय, नहीं रहेगी कंगाली

Holika Dahan 2024 Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो होलिका दहन पर करें ये उपाय, नहीं रहेगी कंगाली

• LAST UPDATED : March 24, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Holika Dahan 2024 Upay: साल का आखिरी महीना फाल्गुन माह में होता है। जिसके बाद चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि से हिंदू नया साल चालू हो जाता है। फाल्गुन मास में पूर्णिमा तिथि पर रंगों का त्योहार होली मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। इस बार होलिका दहन 24  मार्च 2024 को किया जाएगा और होली 25 मार्च की है। इस दिन आप कुछ ज्योतिषीय उपाय कर कर फिजूल के खर्चों और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में।

सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

अगर आपके जीवन में बहुत सी परेशानिया हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो होलिका दहन वाली रात में 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर रखें और पीपल होलिका दहन की रात को 12 बजे पीपल के पेड़ के नीचे सात बार परिक्रमा करें। इससे आपके जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

फिजूलखर्ची से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

होलिका दहन की राख को लाल कपड़े में बाधकर तिजोरी में या पैसे रखने की जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपको फिजूलखर्ची से राहत मिलेगी। साथ ही साथ धन की भी प्राप्ती होगी।

धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

यदि आप आर्थिक तंगी से बेहद निराश हैं, तो होलिका दहन की रात को ओम नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का जाप 108 बार करें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें:- UP News: होली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा! बिजली को लेकर बड़ी खुशखबरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox