होम / Holi Special: जानें संगम नगरी की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली की मान्यता, Video देख उड़ जाएंगे होश

Holi Special: जानें संगम नगरी की प्रसिद्ध कपड़ा फाड़ होली की मान्यता, Video देख उड़ जाएंगे होश

• LAST UPDATED : March 25, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Holi Special : वैसे तो भारत में हर जगह की होली मशहूर और लोकप्रिय है, क्योंकि यह जीवन और रंगों से जुड़ा हुआ पर्व है। यह प्रकृति और पर्यावरण का पर्व है, पर कुछ जगहें ऐसी हैं। जहां की होली अपने अनूठे और अनोखेपन के कारण इतनी ज्यादा चर्चित हो जाती है। यहाँ हर कोई वहां जाकर एक बार होली का जश्न मनाना चाहता है।

क्या है मान्यता

यह होली प्रयागराज शहर की लोकनाथ की है जो अन्य होलियों से थोड़ा हटकर है, जिस कारण आकर्षण का केंद्र है। इस होली में सामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचने के साथ साथ विदेशों से भी लोग पहुंचते है। प्रयागराज की ऐतिहासिक कपड़ा फाड़ होली लोकनाथ चौराहे पर होली खेलने के लिए सुबह से ही होलियारों की भारी भीड़ पहुंची।

आज यहां हजारों की संख्या में लोग कपड़ा फाड़ होली आनन्द लिया। सुबह से ही युवाओं की टोलियां रंग-बिरंगे चेहरे में सड़कों पर निकल पड़ी। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। होली को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox