इन बीमारियों में रामबाण है कच्चा केला, जानिए फायदे

हमारी हेल्थ के लिए केला बेहद फायदेमंद माना गया है। ये आयरन का रिच सोर्स माना जाता है। जो हमारे शरीर को मजबूत रखने में मदद करता है।

लेकिन केवल पका ही नहीं बल्कि कच्चा केला भी स्वास्थय के लिए रामबाण है। चलिए जानते है इसके फायदों के बारे में..

शुगर से पीड़ित लोगों के लिए कच्चा केला किसी रामबाण से कम नहीं है। यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके शुगर लेवल को कम करने का एक बहुत ही सरल और प्रभावी तरीका है।

कच्चे केले में मौजूद पोटैशियम हमारे रक्तचाप को नियंत्रित रखता है। यह हमें कई तरह की हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाता है।

कच्चे केले वजन कम करने में भी आपकी मदद करते हैं क्योंकि इनमें फाइबर होता है।

कच्चे केले में मौजूद उच्च फाइबर पेट की बीमारियों जैसे गैस, अपच, पेट फूलना, कब्ज आदि को ठीक करने में मदद करता है।

कच्चे केले में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन के और विटामिन ई जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं।