होम / Mukhtar Ansari Educational Qualification: कितना पढ़ा लिखा मुख्तार अंसारी और उसका परिवार

Mukhtar Ansari Educational Qualification: कितना पढ़ा लिखा मुख्तार अंसारी और उसका परिवार

• LAST UPDATED : March 29, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Mukhtar Ansari Educational Qualification: माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। गुरुवार को बांदा जेल में उसे हार्ट अटैक आया। मुख्तार कितना बड़ा क्रिमिनल इसका अंदाजा आप उस पर दर्ज मुकदमों से लगा सकते हैं। मुख्तार अंसारी पर 60 ज्यादा मामलों में केस दर्ज है जिनमें से कई मामले गुंडा एक्ट से संबंधित हैं। उसके नेटवर्क के 282 सदस्य राज्य में पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

मुख़्तार का जहाँ एक तरफ पूर्वांचल की राजनीति की दबदबा था। वहीं दूसरी तरफ उसके दादा मुख्तार अहमद अंसारी कांग्रेस के अध्यक्ष और महात्मा गांधी के रहे थे। मुख़्तार के नाना ब्रिग्रेडियर उस्मान सेना में जवान थे और साल 1947 की लड़ाई में देश के लिए शहीद हो गए थे। इस लेख में हम आपको बताएंगे की मुख्तार के परिवार में कौन कितना पढ़ा है।

1976 में गाजीपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन किया

बता दे, मुख्तार अंसारी ने 1984 में पीजी कॉलेज, गाज़ीपुर, गोरखर विश्वविद्यालय से बीए किया। अपने स्कूल के दिनों के दौरान, उन्हें क्रिकेट पसंद था और वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। मुख्तार अंसारी ने राजकीय सिटी इंटर कॉलेज और पीजी कॉलेज ग़ाज़ीपुर से पढ़ाई की है। वह 1996 में पहली बार बसपा से मऊ सदर से विधायक बने और लगातार 5 बार इसी सीट से विधानसभा पहुंचे। 5 बार के विधायक और दो बार के सांसद मुख्तार अंसारी के भाई अफलाज अंसारी ने 1976 में गाजीपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। मुख्तार अंसारी के दो बेटे हैं। अब्बास अंसारी और उमर अंसारी।

जामिया के फाउंडर मेंबर रहे मुख़्तार के दादा

मुख्तार अंसारी के दादा मुख्तार अहमद अंसारी जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह 1928 से 1936 तक इसके चांसलर भी रहे। वह तंत्रता संग्राम सेनानी थे और महात्मा गांधी के करीबी थे। इतना ही नहीं वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने मद्रास से मेडिकल की पढ़ाई की और यूके से एमएस और एमडी की डिग्री हासिल की।

कहां हुआ था जन्म?

मुख्तार अंसारी का जन्म 3 जून 1963 को ग़ाज़ीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम सुभानुल्लाह अंसारी और माता का नाम बेगम रबिया था। मुख्तार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी का नाम अफशां अंसारी है।

बेटों की क्या है योग्यता

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं और राष्ट्रीय स्तर के शूटर भी हैं। वह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर मऊ सीट से विधायक भी हैं। छोटे बेटे उमर अंसारी भी राजनीति में सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox