होम / Loktantra Bachao Rally: INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ में अखिलेश का BJP पर तंज, बोले- पूरी दुनिया में थू-थू हो रही

Loktantra Bachao Rally: INDIA गठबंधन की ‘महारैली’ में अखिलेश का BJP पर तंज, बोले- पूरी दुनिया में थू-थू हो रही

• LAST UPDATED : March 31, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), Loktantra Bachao Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ (Loktantra Bachao Rally) में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। इस रैली में उन्होंने सरकारी नीतियों की आलोचना की और मतदाताओं से देश की सुरक्षा और लोकतंत्र की रक्षा करने का आग्रह किया।

अखिलेश यादव ने रैली में बीजेपी की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आपने चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेज दिया इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है पूरी दुनिया में थू-थू हो रही है।

अखिलेश यादव ने रामलीला मैदान (Loktantra Bachao Rally) को ऐतिहासिक स्थल बताया और इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण मंच माना है। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों से एकजुट होकर सरकार की नीतियों की आलोचना करने की भी अपील की।

“आप” का आभार: अखिलेश यादव

बीजेपी के खिलाफ बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी मांगों को सुना जाना चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे पहले मैं इस लोकतंत्र बचाओ रैली के लिए आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे बुलाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत को धन्यवाद। यह रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक मैदान है। आज यहीं से ऐलान होने वाला है कि मौजूदा शासक ज्यादा दिनों तक नहीं रहेंगे।

400 पार का नारा देते: अखिलेश 

रैली में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम दिल्ली आए हैं और दिल्ली के लोग बाहर जा रहे हैं। वे हमेशा के लिए बाहर जा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि वे 400 पार का नारा देते हैं, अगर आप 400 पार कर रहे थे तो आपको अरविंद केजरीवाल से क्या दिक्कत थी। अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन को क्यों गिरफ्तार किया गया?

यह भी पढ़ेंः-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox