होम / Smriti Irani Touched Mulayam Singh Yadav Feet: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छुए मुलायम सिंह यादव के पैर, नेता जी ने दिया आशीर्वाद

Smriti Irani Touched Mulayam Singh Yadav Feet: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छुए मुलायम सिंह यादव के पैर, नेता जी ने दिया आशीर्वाद

• LAST UPDATED : January 31, 2022

Smriti Irani Touched Mulayam Singh Yadav Feet

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:
Smriti Irani Touched Mulayam Singh Yadav Feet: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में सभी राजनितिक पार्टियां उतर चुकीं हैं। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो चुकी है। कई नेता दल-बदल भी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच जुबानी जंग जारी है। सोमवार को संसद के बजट सत्र का पहला दिन जहां से एक अच्छी तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) संसद भवन आ रहे थे।

उसी रास्ते से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) गुजर रही थीं। दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ। जिसके बाद स्मृति ईरानी ने मुलायम सिंह यादव का अभिवादन करते हुए उनके पैर छुए। नेता जी ने भी स्मृति ईरानी के सिर पर अपना हाथ रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया।

वायरल हुआ वीडिओ

मुलायम सिंह यादव और स्मृति ईरानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति ईरानी सीढ़ियों से उतरने में मुलायम सिंह यादव को सहारा दे रही हैं। स्मृति ईरानी के साथ मुख्तार अब्बास नकवी भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। नकवी मुलायम सिंह यादव को सीढ़ियों से उतरने में मदद कर रहे हैं। फ़िलहाल, स्मृति ईरानी और नेता जी का यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है और जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं।

संसद से आयी इस तस्वीर से उत्तर प्रदेश कि राजनीति में अलग सियासी मायने निकले जा सकते हैं। राजनितिक दिग्गजों की माने तो भाजपा इस तस्वीर से यादव समाज को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर सकती है।

सात चरणों में होगा उत्तर प्रदेश में मतदान

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होग। पश्चिम उत्तर प्रदेश में मतदान शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ेगा। 10 फरवरी को 58 सीटों पर पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को 55 सीटों पर। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान 60 सीटों पर, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण का मतदान 57 सीटों पर तीन मार्च को और सातवें चरण का मतदान 54 सीटों पर 7 मार्च को होगा। मतदान की गिनती 10 मार्च को होगी।

उत्तर प्रदेश में मतदाता

अगर बात करें उत्तर प्रदेश में मतदाता संख्या की तो इस विधानसभा चुनाव में 15.2 करोड़ कुल मतदाता हैं। जिनमें से 8.04 करोड़ पुरुष मतदाता, 6.98 करोड़ महिला, 8,853 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। अब देखना यह होगा कि उत्तर प्रदेश की जनता किसे चुनती है और कौन होगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री। क्या भाजपा बड़े बहुमत के साथ वापसी करेगी या फिर सपा, बसपा और कांग्रेस जीतेगी। इसका पता 10 मार्च को चलेगा।

Read More: ECI Extends Ban On Rallies Till Feb 11: चुनाव आयोग ने रैलियों पर प्रतिबन्ध को 11 फरवरी तक बढ़ाया, सभाओं में 1000 लोगों को शामिल होने की अनुमति

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox