होम / Murder after Gang Rape : गैंगरेप और हत्या पर भड़के जयंत, योगी सरकार पर साधा निशाना

Murder after Gang Rape : गैंगरेप और हत्या पर भड़के जयंत, योगी सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : February 1, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ।

Murder after Gang Rape : आरएलडी चीफ जयंत चौधरी कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार को लगातार घेर रहे हैं। इसी क्रम में जयंत चौधरी ने एक ट्वीट कर बुलंदशहर की एक घटना का जिक्र किया है और इसका स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जयंत चौधरी ने लिखा है कि योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ ना होकर, रात में दाह संस्कार करा रही है, ताकि जघन्य अपराध पर प्रकाश ना डल पाए। घटना बुलंदशहर जिले की है। (Murder after Gang Rape)

यहां एक किशोरी के साथ चार लोगों ने पहले गैंगरेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जयंत चौधरी ने इस मामले में ट्वीट किया और राज्य सरकार पर निशाना साधा। जयंत ने इस घटना की तुलना हाथरस कांड से करने की कोशिश की है। घटना बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र की है। मामले में परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया था।

चारा लाते समय अपहरण, गैंगरेप और हत्या का आरोप (Murder after Gang Rape)

परिजनों का कहना है कि गांव के ही चार आरोपियों ने उनकी बेटी का खेत से चारा लाते समय अपहरण कर लिया। फिर ट्यूबल के पास रेप कर इसकी हत्या कर दी। आरोप है कि लड़की का गर्दन काटने के बाद सिर में गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने हमारे पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। (Murder after Gang Rape)

मामले में एसपी देहात का कहना है कि छतारी थाना क्षेत्र में 21 जनवरी को एक लड़का और लड़की ट्यूबल पर मिले थे। जिसमें लड़के ने लड़की की हत्या कर दी थी और खुद को भी मारने की कोशिश की थी। घायल लड़के को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था और उसके ठीक होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। लड़की के परिजन चार लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में जांच चल रही है।

(Murder after Gang Rape)

Also Read : Yogi will Not Get Walkover in Elections : चंद्रशेखर ने साधा योगी पर निशाना, पांच साल के कार्यकाल पर सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox