होम / PM Modi will Address BJP Workers : भाजपा कार्यकर्ताओं से कल रूबरू होंगे पीएम, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर बात करेंगे मोदी

PM Modi will Address BJP Workers : भाजपा कार्यकर्ताओं से कल रूबरू होंगे पीएम, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर बात करेंगे मोदी

• LAST UPDATED : February 1, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

PM Modi will Address BJP Workers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी दो फरवरी को यूपी की सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ऑनलाइन होने वाले इस आयोजन के लिए विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन भी लगवाई जाएंगी। साथ ही इस कार्यक्रम भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण भी किया जाएगा। (PM Modi will Address BJP Workers)

कहा जा रहा है कि इस आयोजन में पीएम मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर बात करेंगे। पीएम के संबोधन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे (PM Modi will Address BJP Workers)

विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, एवं जिलों के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठों, विभागों एवं प्रकल्पों के संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्षों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, नगर निगम तथा नगर पालिका के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। (PM Modi will Address BJP Workers)

काशी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों ने कार्यक्रम के लिए तय स्थल की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। काशी क्षेत्र की सभी 71 विधानसभा प्रभारियों के देखरेख में कार्यक्रम होगा।

सुबह दस बजे से होगा कार्यकर्ताओं का पंजीकरण (PM Modi will Address BJP Workers)

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 10 बजे से विधानसभा वार, कार्यक्रम स्थल पर शुरू होगा। सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बताया कि हर विधानसभा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की फोटो नमो एप पर अपलोड किया जाएगा। (PM Modi will Address BJP Workers)

भाजपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि महानगर में तीन जगहों पर आयोजन कराया जाएगा। इसमें कैंट विधानसभा के कार्यकर्ता सगुन लॉन महमूरगंज, उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ता गणेश मंडपम, नाटी इमली और दक्षिणी विधानसभा के कार्यकर्ता शंकर सरदार का बाड़ा, मुकीमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे।

(PM Modi will Address BJP Workers)

Also Read : Yogi will Not Get Walkover in Elections : चंद्रशेखर ने साधा योगी पर निशाना, पांच साल के कार्यकाल पर सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox