होम / Three Women Sexual Abused : तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, दो पक्षों में वर्चस्व का मामला

Three Women Sexual Abused : तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, दो पक्षों में वर्चस्व का मामला

• LAST UPDATED : February 1, 2022

इंडिया न्यूज, एटा।

Three Women Sexual Abused : जैथरा थाना क्षेत्र के दो गांवों में वर्चस्व की जंग लंबे समय से चली आ रही है। ताजा मामले में अनुसूचित जाति की दो महिलाओं से सरसों के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वहीं आरोपी पक्ष के घर में घुसकर हथियारों की नोंक पर एक महिला को सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। (Three Women Sexual Abused)

दोनों ही पक्षों की ओर से सामूहिक दुष्कर्म के केस दर्ज कराए गए हैं। एससी महिलाओं का आरोप है कि वह खेतों पर गईं थीं, तभी दूसरे पक्ष के छह लोगों ने सरसों के खेत में खींच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई कर धारदार हथियारों से चोटें भी पहुंचाई गईं।

घर में घुसकर लूटी महिला की आबरू (Three Women Sexual Abused)

वहीं दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि अनुसूचित जाति के छह लोग हथियार लेकर घर में घुस आए। तमंचे से हत्या करने के इरादे से फायर किए। इसी दरम्यान दो लोगों ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार मचने पर जेठानी बचाने आई तो उसके भी कपड़े फाड़ डाले। (Three Women Sexual Abused)

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने कहा कि मामला राजनीतिक है और दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर बढ़ा-चढ़ाकर दी गई है। उसी के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(Three Women Sexual Abused)

Also Read : Murder after Gang Rape : गैंगरेप और हत्या पर भड़के जयंत, योगी सरकार पर साधा निशाना

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox