होम / Mauni Amavasya-2022 : मौनी अमावस्या पर काशी में उमड़े श्रद्धालु, कोहरे के बीच गंगा में लगाई डुबकी

Mauni Amavasya-2022 : मौनी अमावस्या पर काशी में उमड़े श्रद्धालु, कोहरे के बीच गंगा में लगाई डुबकी

• LAST UPDATED : February 1, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Mauni Amavasya-2022 : मौनी अमावस्या पर मंगलवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कोहरे और ठंड के बीच लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौनी अमावस्या पर सुबह से ही दशाश्वमेध घाट, शीतला, राजेंद्र प्रसाद, दरभंगा घाट, पांडे घाट, निरंजनी घाट, पंचगंगा घाट, गाय घाट, केदार घाट, निरंजनी घाट, जैन घाट, भदैनी, अस्सी और सामने के अलावा अन्य रामनगर आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था भोर से ही घाटों पर पहुंचने लगा था।

कई राज्यों से पहुंचे स्नानार्थी (Mauni Amavasya-2022)

देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। स्नान के बाद तिल के लड्डू, तिल का तेल, गर्म कपड़े आदि दान किया। घाटों पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से राजघाट से सामने घाट तक पुलिस मुस्तैद रही। अस्सी घाट पर वाहनों को जाने की मनाही थी। घाट से पहले ही डुमराव बाग में वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था। आलम यह था कि अस्सी से मुमुक्षु भवन तक वाहनों की कतार लग गई थी। संगठनों की ओर से घाटों पर चाय वितरित की जा रही थी। विश्वनाथ, केदारेश्वर महादेव के अलावा हनुमान, तुलसी, अस्सी संघमेश्वर आदि मंदिरों में लोगों ने पूजन किया।

(Mauni Amavasya-2022)

Also Read : Yogi will Not Get Walkover in Elections : चंद्रशेखर ने साधा योगी पर निशाना, पांच साल के कार्यकाल पर सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox