होम / Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर लखनऊ की गोमती नदी के घर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगाई आस्था की डुबकी

Mauni Amavasya : मौनी अमावस्या पर लखनऊ की गोमती नदी के घर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगाई आस्था की डुबकी

• LAST UPDATED : February 1, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Mauni Amavasya  माघ मास के कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मौन रहकर स्नान दान किया। गोमती किनारे कुड़िया घाट पर श्रद्धालु पितरों को तर्पण पूजन करते नजर आए। सूर्योदय से सुबह 11:16 बजे तक रही अमावस्या के चलते लोगों ने किया दान पुण्य। भगवान विष्णु के साथ पीपल के पेड़ की पूजा करके लोगों ने समृद्धि की कामना की।

कटु शब्दों को न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है Mauni Amavasya

मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने और कटु शब्दों को न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने तिल, तिल के तेल , आंवला व कम्बल का दान किया। कुंडली में पिृत वालों ने पितरों का तर्पण कर दान-दक्षिणा दी और पितृ दोष से मुक्ति की विष्णु भगवान से प्रार्थना की। माघ माह की अमावस्या को स्नान का विशेष महत्व है। माघ अमावस्या के दिन संगम तट और गंगा पर देवी-देवताओं का वास होता है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहने और कटु शब्दों को न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है।

पितरों को तर्पण कर दान करना चाहिए  Mauni Amavasya

तिल, तिल का तेल , आंवला , कंबल आदि वस्त्रों का दान करना चाहिए। जिनकी कुंडली में पितृ दोष है उनको पितरों को तर्पण कर दान करना चाहिए। ऐसे करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। मौनी अमावस्या के दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में है और चार ग्रह omg सूर्य, बुध, चंद्र व शनि मकर राशि में महासंयोग बना रहे हैं। मान्यता है कि इस शुभ संयोग महोदय योग में कुंभ में डुबकी और पितरों का पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Read More: Nomination Started for Fifth Phase Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण की अधिसूचना जारी, 60 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox