होम / Clash Between SP and BJP candidates : भाजपा-सपा नेताओं में टकराव, कनकपुर रोड पर जमकर हुआ बवाल

Clash Between SP and BJP candidates : भाजपा-सपा नेताओं में टकराव, कनकपुर रोड पर जमकर हुआ बवाल

• LAST UPDATED : February 2, 2022

इंडिया न्यूज, अयोध्या।

Clash Between SP and BJP candidates : महाराजगंज थाने के सामने कनकपुर रोड पर मंगलवार की देर रात भाजपा नेता विकास सिंह और सपा प्रत्याशी अभय सिंह का काफिला टकरा गया। अभय सिंह के काफिले में शामिल किसी ने विकास सिंह के काफिले की पिछली गाड़ी पर लाठी मारी, जिससे उनकी एक गाड़ी का शीशा टूट गया। फिर विकास सिंह के समर्थकों ने अभय के काफिले की तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

भागकर थाने पहुंचे सपा प्रत्याशी अभय सिंह (Clash Between SP and BJP candidates)

बवाल को देखते हुए सपा प्रत्याशी अभय सिंह भागकर थाने पहुंचे। इसी बीच देखते ही देखते विकास सिंह समर्थक लगभग हजार लोगों ने थाने को घेर लिया। थानाध्यक्ष महाराजगंज का कहना है कि दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हुई है। किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, विकास सिंह का कहना है कि अभय सिंह पिछले चुनाव से ज्यादा बुरी तरह इस चुनाव में हारने जा रहे हैं। बौखलाहट में अब वह गुंडागर्दी का खेल कर रहे हैं।

(Clash Between SP and BJP candidates)

Also Read : Chief Minister Yogi Adityanath on Budget : बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा बजट

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox