इस मुस्लिम देश में कोई दिन में खाता पकडा गया तो मिलेगी सजा, लॉकडाउन जैसा रमजान

आप जान कर शायद हैरान हो जाए। लेकिन, मुस्लिम देश मलेशिया में रमजान के दिनों में लॉकडाउन जैसे हालात हो जाते है।

रमजान के दौरान मलेशिया में नैतिक पुलिसिंग तेज हो जाती है।

जिसके कारण अगर कोई खाते- पीते या फिर रमजान के किसी भी नियम का पालन नहीं करता तो उसे सजा दी जाती है।

दिन के वक्त खाते –पीते पकड़े जाने पर 1,000 मलेशियाई रिंगित (लगभग 16 लाख रुपये) तक का जुर्माना और इसके साथ व्यक्ती को एक साल तक की जेल हो सकती है।

इसके साथ ही यदी कोई रमजान पर मुसलमानों को खाने या पीने की चीजें या तंबाकू बेचते हुए पाया जाता है तो गैर-मुसलमानों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

इस्लामिक कैलेंडर में रमजान सबसे पाक महीना माना जाता है।

इस दौरान सभी देशों में मुसलमान रोजा रखते हैं।

इसलिए मलेशिया के कई जगहों में दिन के समय कुछ खाते या पीते पकड़े जाने पर पुलिस सख्त एक्शन लेती है।

बता दें कि मलेशिया की 34 मिलियन की आबादी में से लगभग 20.6 मिलियन मुस्लिम हैं।