होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना, कहा बीते पांच साल में यूपी में नहीं हुआ दंगा

UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा पर साधा निशाना, कहा बीते पांच साल में यूपी में नहीं हुआ दंगा

• LAST UPDATED : February 2, 2022

इंडिया न्यूज, लखीमपुर:

UP Vidhan Sabha Election 2022 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीधे तौर पर सपा पर निशाना साधा और कहा कि यूपी बीते पांच साल में दंगा मुक्त रही। किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं थी कि वह दंगा कर पाए। सपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में क्या होता था? उस दौर में यूपी के क्या हालात थे? यह किसी से छुपा नहीं है । राजनाथ सिंह लखीमपुर में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को मोबाइल के जरिए संबोधित कर रहे थे।
खराब मौमस के कारण वह लखीमपुर नहीं पहुंच पाए इस कारण मोबाइल पर संबोधित किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों का गुणगान किया।

तीन देशों के अल्पसंख्यकों को दी सुरक्षा UP Vidhan Sabha Election 2022

रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को पूरी सुरक्षा देना भाजपा ने पहले ही सुनिश्चित किया था। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के हालात में और आज के हालात में बहुत बड़ा फर्क है। बड़े से बड़ा अपराधी जेल के अंदर है। उन्होंने कहा कि 2014 में केंद्र में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

जितना पैसा दिल्ली से चलता है वह पूरा खातों में पहुंचता है UP Vidhan Sabha Election 2022

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने किसानों से माफी मांगते हुए इस कानून को वापस लिया। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी याद किया कहा एक बार राजीव गांधी ने अपने संबोधन में कहा था कि दिल्ली से 100 पैसे चलते हैं तो राज्यों में पहुंचते-पहुंचते वह पैसे 15 ही रह जाते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ऐसा नहीं है छह हजार रुपया दिल्ली से चलता है तो वह सभी के खातों में पूरा का पूरा पहुंचता है।

Also Read : This Budget Nectar was the Last Poison : ये बजट अमृत तो पिछला जहर था क्या, शामली पहुंचे अखिलेश-जयंत ने पूछे सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox