होम / NOIDA People Oppose BJP MP Manoj Tiwari : मनोज की सभा में लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, पंकज का प्रचार करने पहुंचे सांसद का हुआ विरोध

NOIDA People Oppose BJP MP Manoj Tiwari : मनोज की सभा में लगे अखिलेश जिंदाबाद के नारे, पंकज का प्रचार करने पहुंचे सांसद का हुआ विरोध

• LAST UPDATED : February 3, 2022

इंडिया न्यूज, नोएडा।

NOIDA People Oppose BJP MP Manoj Tiwari : नोएडा से बीजेपी प्रत्याशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी को जमकर विरोध हुआ। मनोज तिवारी के खिलाफ न सिर्फ नारेबाजी हुई, बल्कि लोगों ने उन्हें जूते भी दिखाए। उनके विरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सेक्टर 17 की झुग्गियों का बताया जा रहा है।

वीडियो में लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन्हें वापस जाने के लिए कह रहे हैं। इस बीच एक वोटर पहले नारे लगाता है और फिर जूता दिखाकर विरोध करता है। भाजपा सासंद मनोज तिवारी नोएडा से चुनावी मैदान में उतरे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे थे। मनोज तिवारी के कार्यक्रम में एक महिला सपा प्रमुख अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रही है।

घर-घर दस्तक अभियान का जोरदार विरोध (NOIDA People Oppose BJP MP Manoj Tiwari)

वीडियो नोएडा के सेक्टर 17 स्थित झुग्गी का बताया जा रहा है। तिवारी इलाके में डोर टू डोर कैंपेन करने पहुंचे थे। इसकी शुरुआत शाम को सेक्टर 17 झुग्गी झोपड़ी से हुई थी। यहीं उनका विरोध हो गया। विरोध के बावजूद मनोज तिनारी ने श्रमिक कुंज, सेक्टर-66, सेक्टर 71, सेक्टर 82 में डोर टू डोर कैंपेन चलाकर लोगों से पंकज सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। नोएडा के जेजे कॉलोनी में पूर्वांचल और बिहार के लोग भारी संख्या में रहते हैं। इन्हें जब मनोज तिवारी के आने की सूचना मिली तो भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

(NOIDA People Oppose BJP MP Manoj Tiwari)

Also Read : This Budget Nectar was the Last Poison : ये बजट अमृत तो पिछला जहर था क्या, शामली पहुंचे अखिलेश-जयंत ने पूछे सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox