होम / Case Filed Against SP Candidate : लालू के दामाद राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सपा के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव

Case Filed Against SP Candidate : लालू के दामाद राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सपा के टिकट पर लड़ रहे हैं चुनाव

• LAST UPDATED : February 3, 2022

इंडिया न्यूज, बुलंदशहर।

Case Filed Against SP Candidate : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद और सपा प्रत्याशी राहुल यादव को बिना अनुमति के रोड शो निकालने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया है। प्रशासन ने प्रथम दृष्टया महामारी अधिनियम और आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बना है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

सपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव सिकंदराबाद सीट से सपा-रालोद गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दिनों राहुल यादव के रोड शो का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद एआरओ राकेश कुमार ने रोड शो में भीड़ जमा करने पर राहुल यादव को नोटिस देकर जवाब मांगा था।

बीजेपी प्रत्‍याशी के खिलाफ भी दर्ज हुआ था केस (Case Filed Against SP Candidate)

बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी और उनके 300 समर्थकों के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की है। यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं।

चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरा दमखम लगा दिया है। पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान यूपी में में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे। वहीं,  मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

(Case Filed Against SP Candidate)

Also Read : This Budget Nectar was the Last Poison : ये बजट अमृत तो पिछला जहर था क्या, शामली पहुंचे अखिलेश-जयंत ने पूछे सवाल

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox