होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, प्रतापगढ़ की पट्टी सीट पर नामिनेशन पर प्रस्तावकों को रोके जाने पर नाराज हुए भाजपा के मंत्री मोती सिंह

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, प्रतापगढ़ की पट्टी सीट पर नामिनेशन पर प्रस्तावकों को रोके जाने पर नाराज हुए भाजपा के मंत्री मोती सिंह

• LAST UPDATED : February 4, 2022

इंडिया न्यूज, प्रयागराज : 

UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी विधान सभा के पांचवें चरण में प्रतापगढ़ में मतदान होगा। भाजपा से विधान सभा क्षेत्र पट्टी से उम्मीदवार बनाए गए यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने शुक्रवार को दोपहर अफीम कोठी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान मोती सिंह नाराज भी हो गए। उनके प्रस्तावकों को बाहर ही रोक दिया गया, जिससे वे नाराज हो गए।

प्रस्तावकों को रोके जाने से नाराज हुए मंत्री UP Vidhan Sabha Election 2022

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पट्टी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं। शुक्रवार की दोपहर वे नामांकन के लिए अफीम कोठी पहुंचे। नामांकन के लिए परिसर में प्रवेश करने के दौरान पुलिस ने उनके प्रस्तावक करे बाहर ही रोक दिया गया। यह बात जब मोती सिंह को पता चली तो वे पुलिस वालों पर नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस से साफ कहा कि वह नामांकन नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद उन्होेंने प्रक्रिया को पूरा किया।

Also Read : Slogans Of Pakistan In Rally Of SP Candidate: सपा प्रत्याशी मनींद्र शुक्ला का पाकिस्तान प्रेम हुआ उजागर, रैली में ‘पाकिस्तान बनना है, साईकिल का बटन दबाना है’ के लगे नारे

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox