होम / April 16: आज ही दिन देश में पहली बार चली थी ट्रेन, जानिए कैसा था नजारा

April 16: आज ही दिन देश में पहली बार चली थी ट्रेन, जानिए कैसा था नजारा

• LAST UPDATED : April 15, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), April 16: वर्तमान समय में भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। प्रत्येक दिन औसतन 10 हजार से अधिक ट्रेनें देश में चलते हैं, जिसमें लाखों लोग सफर करते हैं। क्या आपको पता कि देश की पहली ट्रेन कब और कहां से कहां तक चली थी? आइए आपको बताते है भारतीय रेलवे का उस गौरवगाथा को जिसने देश के करोड़ों लोगों का सफर आसान बनाया है।

भारत में कैसा हुआ ट्रेन की शुरुआत

भारत में रेलवे की शुरुआत 1832 में हुई थी, जिसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने शुरू किया था। ब्रिटिश सरकार को पता था कि भारत जैसे विशाल देश में ट्रेन के परिचालन से उन्हें बहुत अधिक मुनाफा होगा। जिसके बाद 1844 में भारत के त्तालीन गवर्नर जनरल लॉड हार्डिंग ने इस प्रोजेक्ट के  लिए जी-जान लगा दी। जिसके बाद ब्रिटिश सरकार ने भारत में ट्रेन को बृहद स्तर पर चलाने के लिए दो अंग्रेजी कंपनी ‘ईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी’ और ‘ग्रेट इंडियन पेनिनसुला रेलवे’ का गठन किया।

ALSO READ- Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘सरकार दे रही है खराब राशन?…’

कहां से कहां तक चली पहली ट्रेन

तत्कालीन सरकार के प्रयास से देश में पहली बार आज से 170 साल पहले यानी 16 अप्रैल, 1853 में शुरुआत की गई। भारत में पहली ट्रेन तत्कालीन बंबई के वोरीबंदर से लेकर ठाणे के बीच चली थी। यह ट्रेन दोपहर 3.35 मिनट पर मुंबई से चलकर 4.45 मिनट पर ठाणे पहुंची। लगभग 35 किलोमीटर के इस दूरी को पूरे करने में 1 घंटा और 10 मिनट का समय लगा।

भारत में संचालित इस पहली ट्रेन में 3 इंजन और 14 डिब्बे थे। जिसमें करीब 400 लोगों ने यात्रा की। इस ट्रेन को 21 तोपों की सलामी के साथ रवाना किया गया था।  अंग्रेजी सरकार ने 16 अप्रैल, 1853 को सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दिया था, जिसके कारण ट्रेन देखने के लिए ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

ALSO READ-  Mayawati: पीलीभीत में भाजपा पर बरसीं मायावती

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox