होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, चुनाव प्रचार के दौरान सहारनपुर में बोलीं मायावती, सपा ने मुस्लिमों के साथ किया सौतेला व्यवहार, कांग्रेस और भजपा पर भी रही हमलावर

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, चुनाव प्रचार के दौरान सहारनपुर में बोलीं मायावती, सपा ने मुस्लिमों के साथ किया सौतेला व्यवहार, कांग्रेस और भजपा पर भी रही हमलावर

• LAST UPDATED : February 5, 2022

इंडिया न्यूज, सहारनपुर:

UP Vidhan Sabha Election 2022 चुनाव प्रचार के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को निशाने पर लिया। सहारनपुर में बोली कि सपा सरकार में दंगे हुए तो जाटों के साथ मुस्लिमों को नुकसान हुआ। सपा सरकार में भाईचारे को नुकसान हुआ। विकास भी एक विशेष क्षेत्र तक सिमटा था। मुसलमानों के साथ भी सपा सरकार ने सौतेला व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तानाशाही, जातिवादी सरकार से मुक्ति दिलानी है। बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलेगी।

कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया UP Vidhan Sabha Election 2022

मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया। काशीराम के निधन के बाद एक दिन का राष्ट्रीय शोक नहीं किया था। कांग्रेस दलितों आदिवासियों की खातिर दलित प्रेम का नाटक करती है। कांग्रेस जब सत्ता में होती है तो उसे दलित की याद नहीं आती न महिला की याद आती है। कहा कि सपा, भाजपा सरकार में भी जनता दुखी है। सपा में गुंडा राज, दंगा कराने वालों का राज रहा। दंगे भी खूब हुए। मुजफ्फरनगर दंगा इसका उदाहरण है।

सपा को लगता है मुस्लिम मेरी जेब में हैं UP Vidhan Sabha Election 2022

मायावती ने कहा कि पुरे यूपी में कितने मुस्लिमों को सपा ने टिकट दिए हैं यह सबको पता है। उनको यह लगा कि मुसलमान तो मेरी जेब में हैं टिकट दें या न दें कोई फर्क नहीं पड़ता। सपा को मुस्लिमों को यह बता देना चाहिए कि मुस्लिम किसी की जेब मे नहीं है मुस्लिम उसके साथ जाएगा जो मुसलमानों को आगे बढ़ने का मौका देगा। बसपा ने सदैव मुस्लिमो को आगे बढाया है। सहारनपुर में अपने को मुस्लिमों का बड़ा नेता मानने वाले को खाली हाथ आना पड़ा।

Read More: Owaisi Rally Canceled in Loni: लोनी में ओवैसी की रैली रद्द, जिला प्रशासन से नहीं मिली जनसभा की इजाजत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox