होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, शामली में सीएम योगी ने सपा और बसपा को लिया निशाने पर कहा कि एक तरफ विकास चलेगा, दूसरी तरफ बुलडोजर चलेगा, सीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर सभा को संबोधित किया

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, शामली में सीएम योगी ने सपा और बसपा को लिया निशाने पर कहा कि एक तरफ विकास चलेगा, दूसरी तरफ बुलडोजर चलेगा, सीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर सभा को संबोधित किया

• LAST UPDATED : February 5, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022  सीएम योगी शनिवार शामली पहुंचे और उन्होंने वहां पर पहले कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम योगी वीवी इंटर कॉलेज पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा सपा और बसपा की सरकार में कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। तभी यहां कांधला-कैराना से पलायन होता था। मुजफ्फरनगर के दंगे होते थे। ये दो लड़कों की जोड़ी में से एक लखनऊ में बैठकर किसानों पर गोलियां चलवा रहा था। एक दिल्ली में बैठकर तमाशा देखता था। भाजपा सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है। पिछली सरकार में जनता के हित में कोई काम नहीं हुआ।

भाजपा ने कराया सुरक्षा का एहसास UP Vidhan Sabha Election 2022

सीएम योगी ने कहा भाजपा ने बहन-बेटी और व्यापारी को सुरक्षा का एहसास कराया है। किसानों को सम्मान दिया। युवाओं को रोजगार दिया। कोरोना महामारी में मुफ्त जांच और इलाज कराया। सीएम योगी ने कहा दंगाइयों के साथ हमने कोरोना को भी बंद कर दिया। ये लोग वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे थे। यूपी में 100 फीसदी लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। 72 फीसदी ने दूसरी डोज लगवाई ली है। जो कुल 80 फीसदी है। मैंने पहले ही कहा था कि ये चुनाव 80 और 20 के बीच होगा।

कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित कर चुके हैं UP Vidhan Sabha Election 2022

सीएम योगी ने कहा कि तीसरी लहर को नियंत्रित कर चुके हैं। कोरोना के केस काफी कम हुए हैं। इस लहर में संक्रमण ज्यादा है। लेकिन वैक्सीन लगवाने वालों के लिए यह सामान्य वायरल की तरह है। सीएम योगी ने कहा स्वास्थ्य विभाग और कोरोना वॉरियर्स ने अच्छा काम किया है।

Read More: Owaisi Rally Canceled in Loni: लोनी में ओवैसी की रैली रद्द, जिला प्रशासन से नहीं मिली जनसभा की इजाजत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox