होम / Lata Mangeshkar Passes Away भारत की प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन

Lata Mangeshkar Passes Away भारत की प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन

• LAST UPDATED : February 6, 2022

Lata Mangeshkar Passes Away

इंडिया न्यूज़, मुंबई
महान गायिका लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अनुभवी कलाकार पिछले महीने कोविड -19 और निमोनिया से संक्रमित हुई थी। उनकी मौत की खबर की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन संथानम ने की। एन संथानम ने कहा कि सुबह 8.12 बजे लता का निधन हो गया। अस्पताल अब उनके पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाने की व्यवस्था कर रहा है जहां उसे श्रद्धांजलि के लिए रखा जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट कर इसे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अस्पताल भी पहुंचे।

मंगेशकर को इससे पहले जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह हफ्तों तक वेंटिलेटर पर थी लेकिन फिर 28 जनवरी को उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया।

भारत की मेलोडी क्वीन के रूप में जानी जाने वाली गायिका को भारत रत्न, भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, साथ ही पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Read Also : PM Modi will Address the People : आज आगरा, मथुरा और बुलंदशहर के लोगों से रूबरू होंगे पीएम मोदी

Read More: Owaisi Rally Canceled in Loni: लोनी में ओवैसी की रैली रद्द, जिला प्रशासन से नहीं मिली जनसभा की इजाजत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox