होम / UP BJP Issues its Manifesto : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

UP BJP Issues its Manifesto : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

• LAST UPDATED : February 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

UP BJP Issues its Manifesto : गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यूपी चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र और नया प्रचार गीत जारी किया। भाजपा ने यूपी में सत्ता में आने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा ने लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकादमी स्थापित करने की घोषणा भी की।

भाजपा ने जो कहा, वो करके दिखाया (UP BJP Issues its Manifesto)

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 में भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है। 2017 से पहले बसपा, सपा और कांग्रेस के भाई भतीजावाद की सरकार में प्रदेश पिछड़ गया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलकर फिर से विकास की रफ्तार पकड़ी है। कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। आज फिर संकल्प पत्र लेकर आये है, फिर पांच साल जनता की सेवा करेंगे।

करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन का लक्ष्य (UP BJP Issues its Manifesto)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र के साथ जनता के सामने उपस्थित है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन मे परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमने 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया था। उस समय जो संकल्प लिया था उसे मंत्र मानकर प्रत्येक वादे को पूरा किया। जो कहा था वह करके दिखाया। अब जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे।

(UP BJP Issues its Manifesto)

Also Read : Interesting Fight in Jhansi’s Babina Seat : झांसी की बबीना सीट पर रोचक हुई लड़ाई, ‘यश’ के लिए मशक्कत कर रहे यशपाल भाई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox