होम / Mamata Appeals to Defeat BJP : ममता का भाजपा को हराने की अपील, जनता से सपा को समर्थन का आह्वान

Mamata Appeals to Defeat BJP : ममता का भाजपा को हराने की अपील, जनता से सपा को समर्थन का आह्वान

• LAST UPDATED : February 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Mamata Appeals to Defeat BJP : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को वर्चुअल रैली कर जनता को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने जनता से भाजपा के वादों पर यकीन न करने की अपील की है। साथ ही ममता बनर्जी ने यूपी की जनता से भाजपा को हराने के लिए सपा का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों पर भरोसा मत कीजिए। सपा का समर्थन कर भाजपा को सत्ता से हटाइए।

सपा कार्यालय से वर्चुअली संबोधन (Mamata Appeals to Defeat BJP)

ममता बनर्जी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय से जनता को वर्चुअली संबोधित किया। इस मौके पर मंच पर मौजूद अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी लेकिन हरा नहीं सके। ममता दीदी समाजवादी पार्टी का समर्थन करने के लिए कोलकाता से लखनऊ आ गई हैं पर दिल्ली वाले कहते हैं मौसम खराब है इसलिए उत्तर प्रदेश नहीं आ सकते हैं।

(Mamata Appeals to Defeat BJP)

Also Read : Interesting Fight in Jhansi’s Babina Seat : झांसी की बबीना सीट पर रोचक हुई लड़ाई, ‘यश’ के लिए मशक्कत कर रहे यशपाल भाई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox