होम / Jain Sadhvi Blessed Priyanka : प्रियंका ने जैन साध्वी से लिया आशीर्वाद, साथ में थे सचिन पायलट

Jain Sadhvi Blessed Priyanka : प्रियंका ने जैन साध्वी से लिया आशीर्वाद, साथ में थे सचिन पायलट

• LAST UPDATED : February 8, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ।

Jain Sadhvi Blessed Priyanka : विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व सचिन पायलट हस्तिनापुर पहुंचे। प्रियंका गांधी वाड्रा का हैलीकाप्टर लगभग साढे ग्यारह बजे हस्तिनापुर जंबूद्वीप स्थल पर बने हैलीपैड पर लैंड हुआ। (Jain Sadhvi Blessed Priyanka)

जहां पार्टी के मुख्य लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद प्रियंका गांधी व सचिन पायलट ने जैन साध्वी ज्ञानमती माताजी का आशीर्वाद लिया। माताजी ने प्रियंका को याद साझा करते हुए बताया कि उनके पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू,‚ राजीव गांधी व इंदिरा गांधी का हस्तिनापुर से विशेष लगाव था।

मवाना में निकाला रोड शो (Jain Sadhvi Blessed Priyanka)

Priyanka Blessed Jain Sadhvi

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने स्टार प्रचारक सचिन पायलट व कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर मवाना में रोड शो किया। इस दौरान करीब दो किमी लंबे रोड शो में जगह-जगह लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। काफी संख्या में युवा प्रियंका गांधी व पार्टी के स्टार प्रचारक सचिन पायलट से हाथ मिलाने के लिए लालायित दिखे। (Jain Sadhvi Blessed Priyanka)

इस दौरान उन्होंने हस्तिनापुर कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम को जिताने की अपील भी की। रोड शो के दौरान क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। वहीं, काफी संख्या में छात्र प्रियंका गांधी एवं सचिन पायलट के साथ सेल्फी लेने के लिए लालायित दिखे।

(Jain Sadhvi Blessed Priyanka)

Also Read : Interesting Fight in Jhansi’s Babina Seat : झांसी की बबीना सीट पर रोचक हुई लड़ाई, ‘यश’ के लिए मशक्कत कर रहे यशपाल भाई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox