होम / Minor Girl Raped : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, दो युवक पुलिस हिरासत में

Minor Girl Raped : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, दो युवक पुलिस हिरासत में

• LAST UPDATED : February 8, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़।

Minor Girl Raped : अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ में जुटी हुई है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने खेत में 11 वर्षीय पुत्री के साथ गन्ने की छिलाई कर रही थी। (Minor Girl Raped)

काम खत्म होने के बाद महिला तो घर चली आई लेकिन उसकी पुत्री और उसके ननद का लड़का खेत में रुका था। उसके जाने के बाद जब बच्ची घर लौट रही थी तो गांव के ही दो लड़के उसे सरसों के खेत में खींच ले गए।

लोगों की भीड़ देखकर भाग गए दोनों आरोपी (Minor Girl Raped)

उसके साथ आया लड़का (फुफेरा भाई) उन लड़कों से भिड़ गया। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और मौका देखकर लड़का भाग गया। उसने घर जाकर घटना की जानकारी दी। घटना सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और आनन-फानन कुछ लोग इकट्ठा होकर खेत की तरफ दौड़े। (Minor Girl Raped)

इतने में दोनों युवक उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गए। बच्ची रोते हुए घर आ रही थी कि रास्ते मे ही परिजनों ने उसे देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

(Minor Girl Raped)

Also Read : Interesting Fight in Jhansi’s Babina Seat : झांसी की बबीना सीट पर रोचक हुई लड़ाई, ‘यश’ के लिए मशक्कत कर रहे यशपाल भाई

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox