होम / UP: सऊदी अरब से लौटा पति; पत्नी समेत 4 लोगों पर दर्ज करा दी FIR, जानें क्या है मामला

UP: सऊदी अरब से लौटा पति; पत्नी समेत 4 लोगों पर दर्ज करा दी FIR, जानें क्या है मामला

• LAST UPDATED : April 23, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: यूपी के (UP) बुलन्दशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुन्हेरा में पत्नी के प्रेमी और उसके साथियों ने पति पर हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के मायके के ही एक युवक से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सऊदी अरब में काम करता है पति

पति ने बताया कि उसके पास गांव में रोजगार का कोई साधन नहीं है और वह सऊदी अरब में काम करता है। इसी बीच उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध हो गया। जब उसे इस बात का पता चला तो वह तुरंत सऊदी अरब से लौट आया और अवैध संबंधों का विरोध किया। उसका वीडियो उसके पास है।

ये भी पढ़ेंः- कौन अच्छा डांस करता है…इसपर दो लड़कियों में जमकर हुई मारपीट

22 अप्रैल की सुबह युवक गांव गंगेरूआ की ओर जा रहा था तभी प्राथमिक विद्यालय के पास उसकी पत्नी के प्रेमी और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उस पर चाकू से हमला किया। जिससे युवक घायल हो गया। शोर सुनकर आरोपी लोग भाग गये। देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की है।

ये भी पढ़ेंः- UP: 96 साल के बुजुर्ग पर लगा रेप का आरोप; वीडियो बनाकर मांगा इंसाफ, जानें ताऊ ने क्या कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox