BJP और खेसारी लाल पर पवन सिंह ने खुलकर की बात

लोकसभा चुनाव 2024 के निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह ने खुद को राष्ट्रवादी बताया। 

उन्होंने BJP नेता और भोजपुरी के गायक मनोज तिवारी के मनाने की बात पर प्रतिक्रिया दी है। 

पवन सिंह ने कहा, मनोज तिवारी हमर बड़का भईया बाड़न। हम उनकर सम्मान करे ली।

लेकिन जउन बेटा के माई आशीर्वाद देके भेजले ह, उ बेटा के को कोई बैक नाहीं करा सके ला।

उन्होंने कहा,  इहे खातिर हमर माई हमरा आशीर्वाद देकर काराकाट के बेटा बना के चुनाव मैंदान में भेजले बा। 

वहीं, खेसारी लाल यादव को बुलाने के सवाल पर कहा कि खेसारी छोटा भाई है।

पवन सिंह ने कहा,  उसे मैं भरपूर प्यार और सम्मान देता हूं। उसे प्रचार में जरूर बुलाउंगा।