होम / UP News: दुल्हन ने दूल्हे को पहुँचाया जेल , ताना कसना पड़ा भारी

UP News: दुल्हन ने दूल्हे को पहुँचाया जेल , ताना कसना पड़ा भारी

• LAST UPDATED : April 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: शादियों में अक्सर हैरान कर देने वाले मामले सामने आते है। यह मामला यूपी के महोबा क्षेत्र से सामने आया है। जहाँ दूल्हे की हरकत से शर्मिंदा होकर दुल्हन ने उठया बड़ा कदम जिससे दोनों पक्षों में हो गया हंगामा। हंगामा सुलझाने के लिए पुलिस तक को बुलाना पड़ा। आखिर में दूल्हे को कर लिया गया अरेस्ट।

क्या है पूरा मामला

यूपी के महोबा क्षेत्र में हो रहे शादी में दुल्हन ने हंगामा किया जिससे शादी तो नहीं हुई पर दोनों पक्षों के बिच बहेस हो गई। महोबा क्षेत्र के निवासी लड़की की शादी एमपी के नौगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लड़के के साथ तय की गई थी। जब दूल्हा बारात लेकर आया तो लड़की पक्ष ने बारातियो का अच्छे से स्वागत किया और दोनों के वरमाला का कार्यक्रम भी बहुत ख़ुशी के साथ हुआ। जिनमे बहुत लोग शामिल हुए , पर उसके तुरंत बाद ही दूल्हे ने कुछ ऐसा किया जिससे दुल्हन हो गयी शर्मसार और शादी से कर दिया इंकार।

शादी के मंडप पर जब दूल्हे और दुल्हन ने सात फेरे लिए तभी, दूल्हे ने 3 फेरे बाद दुल्हन की बुआ पर कर दी तानाकशी। और इस हरकत से वहाँ पर मौजूद सारी महिलाये भड़क उठी और नाराज़गी जताई। इसको देखते हुए दुल्हन ने मंडप पर बाँधी गाँठ को खोलकर फेंक दिया।

दोनों पक्षों में इस बात को लेकर खूब हंगामा हुआ, दूल्हे ने हरकत के लिए माफ़ी भी मांगी पर दुल्हन और महिलाएं एक बात सुनने को तैयार नहीं थी। और घटना को देखते हुए लड़के को बरात वापस ले जानी पड़ी बिना दुल्हन के।

ALSO READ: भारत के होटल में 70 पाकिस्तानी! मचा हड़कंप

पुलिस ने किया दूल्हे को अरेस्ट

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और लड़की पक्ष के शिकायत पर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया । थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया की लड़की वालो के तहरीर पर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया। कई बार समझौता करने की कोशिश की गई पर दुल्हन शादी से इंकार कर रही है।

ALSO READ:UP News: शादी के लिए राज़ी नहीं हुई लड़की, 3 दिनों तक किया रेप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox