समुद्र में मिली 7 हजार साल पुरानी सड़क

समुद्र के अंदर हजारों साल पुरानी सड़क मिली है।

जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए हैं।

जांच में पता चला है कि सड़क 7 हजार साल पुरानी है। 

जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी क्रोएशियाई तट के पास रिसर्च कर रहे थे, तभी उनको ये सड़क मिली।

वैज्ञानिकों की जांच में पता चला है कि इसका निर्माण पत्थर से किया गया था।

यह सड़क समुद्र के 4-5 मीटर अंदर है। 

जांच में ये भी पता चला है कि यहां 7000 साल पहले कोई बस्ती रही होगी।

जांच में पता चला कि इसका निर्माण नवपाषाणकालीन हावर संस्कृति से संबंधित लोगों द्वारा किया गया था।