होम / CM Yogi Attack on Samajwadi Party : सीएम योगी का सपा पर हमला, पहले बमबाजी होती थी, अब घंटा बजता है

CM Yogi Attack on Samajwadi Party : सीएम योगी का सपा पर हमला, पहले बमबाजी होती थी, अब घंटा बजता है

• LAST UPDATED : February 13, 2022

इंडिया न्यूज, एटा।

CM Yogi Attack on Samajwadi Party : जलेसर के एमजीएम मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में कहा कि यहां का घंटा बजता है तो देवध्वनि उत्पन्न होती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए यहीं 2100 कुंतल का घंटा बनाया गया। घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने इशारे-इशारे में सपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं। लोगों को धार्मिक रूप से जोड़ते हुए कहा कि पहले बाजारों में बमबाजी होती थी, कर्फ्यू लगाए जाते थे।

अब कांवड़ यात्रा निकलती है, जयकारे लगते हैं (CM Yogi Attack on Samajwadi Party)

अब कांवड़ यात्रा निकलती हैं। बम-बम, हर-हर के जयकारे लगते हैं। कहा कि यहां के क्रांतिकारियों ने आजादी के आंदोलन में काफी योगदान दिया। विडंबना है कि 70 साल में उच्च स्वास्थ्य सुविधा संस्थान नहीं दिया गया। 2017 से पहे सत्ता से प्रायोजित अपराधी, पेशेवर माफियाओं की गुंडागर्दी और अराजकता का यह अड्डा था। 2017 के बाद उन माफियाओं की संपत्ति पर बुल्डोजर चला, संपत्ति जब्त की गई। पहले की सरकारों की संवेदनाएं माफियाओं के साथ थीं। पहले जलेसर को डार्क जोन बना दिया था।

(CM Yogi Attack on Samajwadi Party)

Also Read : SP Candidate Allegation on BJP MLA Husband : सपा उम्मीदवार का भाजपा प्रत्याशी पर आरोप, पुलिस से मिलकर कराया जा रहा उत्पीड़न

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox