होम / Union Minister Mahendra Nath Pandey Said : अपराधियों को संरक्षण देने में सपा प्रमुख आगे, बोले- केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

Union Minister Mahendra Nath Pandey Said : अपराधियों को संरक्षण देने में सपा प्रमुख आगे, बोले- केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

• LAST UPDATED : February 14, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Union Minister Mahendra Nath Pandey Said : केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वाराणसी में भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि अपराधियों को संरक्षण और टिकट देने में सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से भी आगे निकल गए हैं। (Union Minister Mahendra Nath Pandey Said)

विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है। भाजपा में टिकट बंटवारे पर नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा, इसे हम लोग संभाल लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जनता ने भाजपा के पक्ष में प्रचंड मतदान किया है।

पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर सवाल (Union Minister Mahendra Nath Pandey Said)

यूपी की पूर्ववर्ती सरकारों की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों की सरकारों ने परिवार का केवल विकास किया। योगी सरकार ने तेजी से विकास कराते हुए प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकालकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाया। (Union Minister Mahendra Nath Pandey Said)

उन्होंने कहा कि 10 वर्ष तक चली यूपीए की मनमोहन सरकार को यूपी के विपक्षी दलों के सांसदों ने समर्थन दिया, लेकिन विकास के नाम में प्रदेशवासियों को झुनझुना थमा दिया। उस वक्त सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने निजी सुख को वरीयता दी।

(Union Minister Mahendra Nath Pandey Said)

Also Read : Owaisi’s Appeal to Muslim Women : मुस्लिम महिलाओं से ओवैसी की अपील, मां-बहनें बुर्का-नकाब पहन वोट डालने जाएं

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox