होम / Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections : बेटे के लिए छोड़ दी मऊ सीट, मुख्तार अंसारी कहां से लड़ेंगे चुनाव

Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections : बेटे के लिए छोड़ दी मऊ सीट, मुख्तार अंसारी कहां से लड़ेंगे चुनाव

• LAST UPDATED : February 15, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections : मऊ सदर सीट से पांच बार विधायक रहे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) ने इस सीट को अपने बड़े बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के लिए छोड़ दी है। मुख्तार के बेटे अब्बास ने सुभासपा के टिकट पर मऊ सदर सीट से नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इसके बाद मुख्तार अंसारी के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। (Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections)

लोग यह जानना चाहते हैं कि मुख्तार कहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक इस बारे किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल चर्चा है कि मुख्तार किसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ सकता है। मऊ सदर की सीट मुख्तार अंसारी के परिवार के लिए सुरक्षित मानी जाती है। मुख्तार के बेटे अब्बास ने बताया कि उनके पिता फिलहाल मऊ सदर से विधायक हैं। उनके पिता ने उनके लिए यह सीट छोड़ी है। उन्होंने ये नहीं बताया कि उनके पिता किस सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सुभासपा-सपा गठबंधन से मिला टिकट (Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections)

मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी गठबंधन में गठबंधन हुआ है और सुभासपा ने इस सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी सदर विधायक के बेटे अब्बास अंसारीको टिकट दिया है। हालांकि सुभासपा अध्यक्ष पहले ही ऐलान कर चुके थे कि वह मुख्तार को टिकट देंगे और उन्होंने जेल में जाकर मुख्तार अंसारी से मुलाकात की थी। (Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections)

अब्बास अंसारी ने 2 सेटों में नामांकन दाखिल किया है। मऊ की सदर सीट से नामांकन के बाद अब्बास अंसारी ने बताया कि उन्होंने एसपी-सुभासपा गठबंधन के तहत नामांकन दाखिल किया है। पिता के साथ प्रशासन का रवैया ठीक नहीं है औऱ कोर्ट ने उनके पिता को फॉर्म फाइल करने के लिए अनुमति दी है। लेकिन जिला प्रशासन इसमें सहयोग नहीं कर रहा है और प्रशासन दूसरे पक्ष और पार्टी के लोगों के प्रति नरम रुख अपना रहा है।

(Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections)

Also Read : Shah Says Earlier Akhilesh Goons Make Pistol : अमित शाह का सपा पर करारा प्रहार, बोले- अखिलेश के गुंडे बुंदेलखंड में बनाते थे कट्टे

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox