होम / 37 Candidates did not Give Details : 37 प्रत्याशियों ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा, आयोग लगा सकता है तीन साल का प्रतिबंध

37 Candidates did not Give Details : 37 प्रत्याशियों ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा, आयोग लगा सकता है तीन साल का प्रतिबंध

• LAST UPDATED : February 15, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा।

37 Candidates did not Give Details : जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 107 में 37 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। इनके खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। मतगणना के बाद एक मौका और मिलेगा। फिर भी ब्योरा नहीं देने पर इनकी रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। ऐसे प्रत्याशियों पर तीन साल तक का प्रतिबंध लग सकता है। आयोग ऐसे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से तीन साल के लिए अयोग्य घोषित कर सकता है।

अधिकतम 40 लाख खर्च की सीमा तय थी (37 Candidates did not Give Details)

चुनाव में प्रत्याशी के लिए आयोग ने अधिकतम 40 लाख खर्च की सीमा तय की थी। कोई भी प्रत्याशी सीमा को नहीं छू सका है। 107 प्रत्याशियों में सिर्फ 70 ने खर्च बताया है। सबसे ज्यादा पूर्व राज्यपाल एवं ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य ने 38 लाख खर्च किए हैं। दूसरे नंबर पर फतेहाबाद से भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल ने 16.80 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर खेरागढ़ से भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह ने 13.89 लाख रुपये चुनाव में खर्च प्रेक्षक को बताएं हैं।

(37 Candidates did not Give Details)

Also Read : Mukhtar Ansari Not Contest Assembly Elections : बेटे के लिए छोड़ दी मऊ सीट, मुख्तार अंसारी कहां से लड़ेंगे चुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox