होम / UP News: RLD का बड़ा फैसला, BSP से आए मलूक नागर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

UP News: RLD का बड़ा फैसला, BSP से आए मलूक नागर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : May 9, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: RLD ने लोकसभा चुनाव के बीच राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया। पार्टी ने मलूक नागर(Malook Nagar) को अब बड़ी जिम्मेदारी दी है।

लोकसभा चुनाव के बीच RLD संगठन ने बड़ा फैसला किया है। पार्टी ने राजस्थान की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को हबुरी तरीके से हिला दिया है। राज्य में प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी कार्यकारिणियों को तुरंत प्रभाव से भंग किया गया है। वहीं पार्टी ने बीते दिनों BSP से RLD में आए मलूक नागर को राजस्थान का नया प्रमुख बनाया है।

ALSO READ: UP News: उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बयान “हिन्दू घटा तो देश बंटा”

सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया

RLD के ओर से संगठन ने इस बदलाव की जानकारी अपने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। RLD ने पोस्ट पर लिखा, ‘राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान प्रदेश की कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है एवं श्री मलूक नागर जी ( सांसद व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव) को प्रदेश के नए प्रमुख के रूप में मनोनीत किया जाता है.’

पार्टी को दिया झटका

बता दें बीते महीने लोकसभा चुनाव से पहले मायावती को बड़ा झटका मिला। बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। BSP छोड़ने के बाद वह राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए थे। तब राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मलूक नागर को पार्टी में शामिल कराया था।

ALSO READ:सोने के गहनों से भरा ट्रक पलटा, देखते ही जुटी भीड़

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox