इस देश में पैदा नहीं हो रहे बच्चे, सरकार भी परेशान

भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़कर दुनिया में शीर्ष पर पहुंच गया है।

यहां सरकार जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए तरह-तरह के अभियान चलाती रहती है।

लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां लोगों ने बच्चों की संख्या इतनी कम कर दी है कि सरकार ने इसे आपातकाल घोषित कर दिया है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने कहा है कि वह कम जन्म दर से संबंधित मंत्रालय बनाने के लिए संसद से सहयोग मांगेंगे।

दक्षिण कोरिया में दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर है।

दक्षिण कोरिया और अन्य पड़ोसी पूर्वी एशियाई देशों में जनसंख्या डेटा चिंताजनक बना हुआ है।

यूरोपीय देशों को भी उम्रदराज़ आबादी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस परिवर्तन का प्रभाव दुनिया भर से आए अप्रवासियों द्वारा कम कर दिया जाता है।