होम / UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, माधौगढ़ में सीएम योगी ने कहा, एक हाथ में विकास की छठी और दूसरे हाथ में बुलडोजर होगा

UP Vidhan Sabha Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, माधौगढ़ में सीएम योगी ने कहा, एक हाथ में विकास की छठी और दूसरे हाथ में बुलडोजर होगा

• LAST UPDATED : February 17, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 जालौन के माधौगढ़ में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जबरदस्त हमला बोला। भाजपा के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि हमारें एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर होगा, आम नागरिक या व्यापारियों गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास नहीं होने दिया जाएगा और कब्जा करने वालों की संपत्ति पर बुलडोजर जरूर चलेगा।

हमने प्रदेश मेें कानून का राज स्थापित किया UP Vidhan Sabha Election 2022

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाते ही हमने कानून का राज स्थापित किया। बहू, बेटियों की रक्षा के लिए बेहतर काम किया। अवैध बूचड़खाने बंद कराए, प्रदेश के विकास के लिए बेहतर योजनाएं संचालित कीं। सरकार बनने के बाद पहले ही दौरे पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनवाने की घोषणा की थी और आज 15 हजार करोड़ के बजट से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है।

हमारी सरकार ने केन बेतवा लिंक की परियोजना बनायी, जिससे बुंदेलखंड में सिंचाई की समस्या खत्म होगी। डबल इंजन की सरकार ने नमामि गंगे परियोजना से हर घर पानी पहुंचाने का काम किया। गरीबों को पक्के आवास दिए।

बुंदेलखंड़ में खनिज संपदा को लूटने का काम होता था UP Vidhan Sabha Election 2022

सीएम योगी ने कहा कि पहले बुंदेलखंड की खनिज संपदा को लूटने का काम किया जाता था, लेकिन हमने पांच साल में कानून के माध्यम से गुंडे माफियाओं को उनकी हैसियत में ला दिया। डकैतों का आतंक खत्म हो चुका है। गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर अपराध छोड़ चुके हैं। सपा के शासन में तमंचावादी सरकार थी, लेकिन भाजपा ने सरकार ने विकास के कार्यों के साथ रक्षा के क्षेत्र में डिफेंस कारिडोर स्थापित करने की योजना बनायी। बुंदेलखंड में अब तोप बनेगी, जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा।

खेती में किसानों को खाद बीज के लिए ज्यादा परेशान न होना पड़े, इसके लिए हर साल उनके खाते में सम्मान निधि के तहत 6 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं।

Also Read : Shah Taunt on Mulayam Campaign : मुलायम के प्रचार पर शाह का तंज, सपा प्रमुख अखिलेश पर बोला हमला

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox