इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Vidhan Sabha Election 2022 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को उनके गढ़ रायबरेली में घेरा और सपा कांगे्रस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने रायबरेली में ऊंचाहार से भाजपा के प्रत्याशी अमरपाल मौर्य के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के साथ बहुजन समाज पार्टी को भी अपने निशाने पर रखा।
सपा कांग्रेस ने गरीबों को हटा दिया UP Vidhan Sabha Election 2022
अमित शाह ने ऊंचाहार में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया। इन लोगों ने गरीबी हटाने का नारा दिया और सच्चाई है कि इन दोनों पार्टियों ने गरीबों को हटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 1.67 करोड़ माताओं-बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया है। यूपी में सभी को 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है, पहले तो कुछ ही जिलों तक बिजली मिलती थी। भाजपा सरकार ने हर योजना का लाभ देने में किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया है। सभी को सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल रहा है।
पहले की सरकारों में जातिवाद और परिवार वाद होता था UP Vidhan Sabha Election 2022
अमित शाह ने कहा कई साल से प्रदेश में सपा-बसपा, बसपा-सपा ये बुआ भतीजा की सरकारें चली। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टीकरण इसके अलावा उन्होंने कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज रायबरेली में आया हूं। पहले बिजली 24 घंटे आती थी क्या, बताओं,,,, नहीं अब भाजपा शासन में आती है।