होम / Noida: BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

Noida: BMW कार ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

• LAST UPDATED : May 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),Noida: BMW कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। घटना नोएडा थाना सेक्टर 24 की है, गुरुवार सुबह छह बजे एक ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। इसमें 5 लोग सवार थे,तभी तेज रफ्तार BMW कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।

यह है पूरा मामला

नोएडा में आज सुबह तेज रफ्तार का भयानक दृश्य देखने को मिला, तेज रफ्तार BMW कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए अचूक हैं ये उपाय

पुलिस ने दो युवकों को कार सवार होते हुए हिरासत में ले लिया है, जबकि एक युवक फरार हो गया है. अस्पताल में तीन घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. हादसे के बाद, BMW कार (एचआर 26 ईबी 7770) और ई-रिक्शा वाहन के परकटों तक उड़ गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह 6 बजे की हुई थी। -रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की दिशा में जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाली BMW कार ने ई-रिक्शा को पीछे से मारा। ई-रिक्शा में पांच लोग थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। उनमें से तीन लोग घायल हैं। इस मामले की जांच जारी है।

2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीसरा फरार

हिरासत में लिए लोगों की पहचान तुषार और आदी के रूप में हुई है। दोनों नोएडा के ही रहने वाले हैं, उनका तीसरा साथी अमन सिसौदिया अभी फरार है। वहीं, घायलों में रिक्शा चालक राजेंद्र (40) निवासी गिझौड, पवन उम्र 27 वर्ष और सूरज उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (50) और रश्मि (25) के रूप में हुई है। रश्मि मेट्रो हास्पिटल में स्टाफ नर्स थीं, सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें:UP News: पत्नी के साथ हो रहा था झगड़ा, चौकी इंचार्ज ने की मारपीट ..युवक मांग रहा है इंसाफ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox