इंडिया न्यूज, लखनऊ: UP Vidhan Sabha Election 2022 यूपी चुनाव में सपा पर हमलावर भाजपा को हमला करने का नया ईधर मिल गया है। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में फांसी की सजा पाए आतंकी का सपा कनेक्शन मजबूती से प्रचारित करने के लिए भाजपा ने इंटरनेट मीडिया पर मोर्चा संभाल लिया है।
भाजपा के शीर्ष नेता लगा रहे हैं आरोप UP Vidhan Sabha Election 2022
शुक्रवार को ही अहमदाबाद की विशेष अदालत ने चौदह वर्ष पूर्व अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। चुनाव के मौके पर इसका यूपी कनेक्शन भी ताजा हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के तमाम शीर्ष नेता स्पष्ट आरोप लगा रहे हैं कि इनमें एक आतंकी के पिता सपा से जुड़े हैं और प्रचार भी कर रहे हैं।
भाजपा उत्तर प्रदेश के अधिकृत ट्विटर हैंडल से इसे लेकर लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। चूंकि आतंकी आजमगढ़ का निवासी है और सपा मुखिया अखिलेश यादव वहीं से सांसद हैं, इसलिए भाजपा को पूरा मौका मिल गया है कि पूर्वांचल में इस मुद्दे को गमार्या जाए।