"BJP में शामिल होने वाले हैं अरविंद केजरीवाल!"

लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होने के बाद CM अरविंद केजरीवाल BJP में शामिल हो जाएंगे। 

ये चौंकाने दावा शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने किया है। 

उन्होंने कहा कि अब कैंपेन दस दिन भी नहीं रह गया है। चुनाव के बाद किसी भी वक्त भाजपा के साथ जा सकते हैं। 

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।

लेकिन पंजाब में दोनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। 

वहीं दूसरी तरफ पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लोगों को आगाह किया है। 

वह BJP को वोट न दें। उन्होंने कहा कि आप और अकाली दल मतदान करने का मतलब है कि वे परोक्ष रूप से भाजपा की मदद कर रहे हैं।